अज्ञात वाहन की टक्कर से एनबीसी फैक्ट्री के समीप पैदल चल रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
रिपोर्टर:-जाकिर अली
निवाई | अज्ञात वाहन की टक्कर से एनबीसी फैक्ट्री के समीप पैदल चल रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर सदर पुलिस के हैड कांस्टेबल तुलसीराम को जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी निवाई लेकर आए। हैड कांस्टेबल तुलसीराम ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे गुंसी में एनबीसी फैक्ट्री के पास मूंडिया की ओर पैदल जा रहे युवक के एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सीएचसी में गंभीर घायल की हालत चिंताजनक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर घायल बोलने की स्थिति में नहीं होने कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके हाथ पर दशरथ मीणा लिखा हुआ है। तथा उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और घायल की शिनाख्त में जुटी हुई है।

0 Response to "अज्ञात वाहन की टक्कर से एनबीसी फैक्ट्री के समीप पैदल चल रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया"
एक टिप्पणी भेजें