सेना भरेगी अभ्यर्थियों की आधी फीस, नहीं बदला सिलेबस; ऑनलाइन होगा टेस्ट
नई दिल्ली। अग्निवीर भर्ती परीक्षा ऑनलाइन होगी, लेकिन पाठ्यक्रम में कोई भी बदलाव नहीं होगा। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस सरना ने साउथ ब्लॉक में मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि युवा तकनीकि रूप से जागरुक हैं और मोबाइल फोन की पैठ गांवों तक है। ऐसे में नई तकनीक लोगों के लिए सुलभ है।
अभ्यर्थियों को पहले देना होगा ऑनलाइन एग्जाम
हाल ही में सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की थी। ऐसे में अभ्यर्थी को पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (ब्म्म्) देना होगा। इसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होगा।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को पहले स्क्रीनिंग प्रक्रिया के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था, लेकिन अब भर्ती प्रक्रिया में बदलाव से संभावित उम्मीदवारों को मदद मिलेगी और प्रशासनिक प्रक्रिया आसान होने से सेना इसे बेहतर ढंग से प्रबंधित कर सकेगी।
सेना ने हाल ही में अग्निवीरों और अन्य के लिए भर्ती प्रक्रिया में संशोधन की अधिसूचना जारी की थी। रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि सेना ने जूनियर कमीशंड अधिकारी/अन्य रैंक/अग्निवीरों के लिए भर्ती प्रक्रिया में संशोधन की घोषणा की है।

0 Response to " सेना भरेगी अभ्यर्थियों की आधी फीस, नहीं बदला सिलेबस; ऑनलाइन होगा टेस्ट"
एक टिप्पणी भेजें