अल्पसंख्यक वर्ग के लिये ओ.टी.एस. योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च
गुरुवार, 30 मार्च 2023
Comment
भीलवाड़ा। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, जयपुर द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिये एक मुश्त समाधान योजना 2022-23 की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है। इसके तहत शिक्षा एवं व्यवसायिक ऋणियों को मूल व ब्याज राशि 31 मार्च 2023 तक जमा कराने पर दण्डनीय ब्याज की नियमानुसार शत प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री आजाद खान पठान ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिये एक मुश्त समाधान योजना की अंतिम तिथि के दृष्टिगत एकमुश्त समाधान योजना 2022-23 का अधिकतम लाभ लेने के लिए 30 मार्च को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट परिसर) में संचालित रहेगा तथा अधिक जानकारी के लिये कार्यालय दुरभाष नंबर 01482-232086 पर सम्पर्क कर सकते है।

0 Response to "अल्पसंख्यक वर्ग के लिये ओ.टी.एस. योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च"
एक टिप्पणी भेजें