सजाई झांकी, निकाली कलश व शोभायात्राएं
पीपलू। कस्बे के महावीर चौक पर भगवान की झांकी सजाकर आतिशबाजी की गई। कूट वाले बालाजी, लक्ष्मण महाराज मंदिर, श्री विश्वकर्मा मंदिर, भूतेश्वर शिवालय पर रामधुनी करके प्रसाद वितरण किया। बनवाड़ा में रामलला की झांकी सजाकर रामधुनी मंडल के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। कुरेड़ा में 251 महिलाओं के साथ विशाल कलशयात्रा निकाली गई। डोडवाड़ी में भक्तों की टोली ने प्रत्येक मंदिर पर पहुंचकर रामधुनी की। ग्रामीणों ने भक्तों का स्वागत किया गया। संदेड़ा लक्ष्मीनाथ मंदिर हरिपुरा में शोभायात्रा निकालकर पंगत प्रसादी, चौगाई में अन्नकूट प्रसादी, बगड़ी में रघुनाथ महाराज, हनुतिया, नानेर, सोहेला, रानोली, झिराना में विभिन्न आयोजन के साथ प्रसाद वितरण हुआ।
सिसोला में निकाली विशाल कलशयात्रा
सिसोला में बालाजी मंदिर से विशाल कलशयात्रा निकाली गई। सर्व समाज की महिलाएं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। युवक-युवतियांए महिला-पुरुष रामधुन पर नाचते, जयकारें लगाते हुए चले। युवा ध्वज पताका लहरा रहे थे। शाम के समय पूरे घरों, मंदिरों में दीपक जलाए गए। इस अवसर पर कारसेवक कमलेश शर्मा का सम्मान किया गया। सरपंच कपिला गुर्जर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मानवता के मसीहा थे। ग्रामीण देवालाल गुर्जर, पथिक सेवा संगठन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर, नंदकिशोर प्रजापत, राधाकिशन गुंजल, रामेश्वर जाट, प्रेम स्वामी, मोहनलाल खंगार, श्योनारायण मीणा, कैलाश, रघुनंदन शर्मा, रामनारायण, राजेन्द्र, रामदयाल ने कहा कि राम जन्म स्थान पर उनकी मूर्ति की स्थापना से हर तरफ खुशनुमा माहौल बना हुआ है। कारसेवक कमलेश शर्मा ने कहा कि रामजन्मभूमि आंदोलन में किए गए संघर्ष का सही मायने में प्रतिफल सोमवार को रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मिला हैं।

0 Response to "सजाई झांकी, निकाली कलश व शोभायात्राएं"
एक टिप्पणी भेजें