Advertisement

कोटा में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप

कोटा में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप



 30 जून तक दोनों नगर निगम क्षेत्र में 20 स्थायी कैंप लगेंगे

कोटा | कोटा में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप लगेंगे। इनमें तीन विधानसभा क्षेत्र व दोनों नगर निगमों में 20 स्थायी कैंप लगाए जाएंगे। प्रदेश से मिले दिशा निर्देश के बाद आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें राहत कैंप से बारे में चर्चा कर जानकारी दी।बैठक में शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी, खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल, दोनों नगर निगम के महापौर, वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने बताया कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए कई योजनाओं की सौगात दी है। इन योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। इसके लिए आगामी 24 अप्रैल से 30 जून तक महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। इनमें 20 कैंप स्थाई रहेंगे । जबकि वार्डो में अलग से कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप के जरिए आम आदमी अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर योजनाओं का लाभ ले सकेगा। लोगो की मदद के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी लोगों से सम्पर्क करके कैंप में लाएंगे। लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाने में मदद करेंगे। ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।


यहां लगेंगे महंगाई राहत कैंप

-कोटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र

1. सेक्टर 1 बापू कॉलोनी रंगपुर रोड।

2. सेक्टर 2 भीमगंज मंडी थाने के पीछे।

3. पार्किंग क्षेत्र,कलेक्ट्रेट परिसर नवरंग होटल के सामने नयापुरा।

4. इंदिरा रसोई, संत तुकाराम भवन कुन्हाड़ी।

5. सेक्टर 5 हिंदू धर्मशाला।

6. सेक्टर 6 राष्ट्रदूत कार्यालय के सामने मोखापाड़ा।

7. सेक्टर 7 इंदिरा गांधी नगर डीसीएम।

8. नगर निगम कार्यालय कोटा उत्तर।

9. पाटन पोल स्कूल के सामने।

-कोटा दक्षिण नगर निगम क्षेत्र

1. सेक्टर कार्यालय जैन मंदिर के पास विज्ञान नगर।

2. नगर निगम कार्यालय।

3. उपभोक्ता सेवा केंद्र सुभाष सर्किल।

4. फायर स्टेशन श्रीनाथपुरम।

5. सामुदायिक भवन नगर विकास न्यास साबरमती कॉलोनी।

6. करनी विकास समिति।

7. पुस्तकालय दादाबाड़ी।

8. योग भवन तलवंडी।

9. भीतरिया कुंड।

10. नया बस स्टैंड आहलूवालिया मॉल के पास डीसीएम।

11. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयागांव।

0 Response to "कोटा में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status