Advertisement

सरकारी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर-रैन बसेरें में चोरी

सरकारी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर-रैन बसेरें में चोरी

 


पंखे, कूलर, स्टूल सहित खिड़की दरवाजे तक ले गए, कराई FIR

अजमेर | अजमेर के नसीराबाद स्थित राजकीय हॉस्पिटल के आई ऑपरेशन थिएटर व रैन बसेरें में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर यहां से पंखे, कूलर, स्टूल सहित खिड़की दरवाजे तक ले गए। अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर ने नसीराबाद सिटी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भजन गंज , अलवरगेट अजमेर निवासी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. बृजेश सांवलिया पुत्र महेन्‍द्र कुमार सांवलिया ने नसीराबाद सिटी थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि आई ऑपरेशन थिएटर व रैन बसेरें में चोरी की वारदात हुई। चोर ऑपरेशन थिएटर से बेड के साइड लॉकर, छत के पंखे, चेयर, रिवॉलिं्वग स्टूल, कूलर व खिड़की तथा रैन बसेरे से ताले, खिड़की, दरवाजे व टोंटी तक ले गए। पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई अर्जुन कुमार को सौंपी है।

0 Response to "सरकारी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर-रैन बसेरें में चोरी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status