Advertisement

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023-1 सिंतबर से होंगे शुरु, ग्रामीण से 41 और शहरी क्षेत्र से 32 टीमें लेंगी भाग

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023-1 सिंतबर से होंगे शुरु, ग्रामीण से 41 और शहरी क्षेत्र से 32 टीमें लेंगी भाग


सवाई माधोपुर | राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023 का जिला स्तरीय आयोजन 1 सितंबर को प्रातः 10 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणा 2023-24 की पालना में ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाने के उद्देश्य किया जाएगा।


कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने बताया कि जिले में इन खेलों के सफल संचालन के लिए उपखण्ड अधिकारी केशव कुमार मीना को नोडल प्रभारी बनाया गया है। साथ ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवी लाल मीना को समन्वयक एवं शारीरिक शिक्षक शफी मोहम्मद को उप समन्वयक नियुक्त किया गया है। सभी खेलों के लिए निर्णायकों तथा रेफरी की नियुक्ति हो चुकी है। शिक्षा विभाग से ओलम्पिक खेलों के लिए शारीरिक शिक्षकों की नियुक्तियां भी की जा चुकी है। साथ ही जिला स्तर पर सभी खेलों के लिए अभ्यास मैच शुरू होे गये हैं।


राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के उप समन्वयक शफी मोहम्मद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से गंगापुर सिटी, बामनवास, नादौती एवं टोडाभीम ग्राम पंचायतों की कुल 41 टीमें तथा शहरी क्षेत्र से गंगापुर सिटी, बामनवास, टोडाभीम की 37 टीमें भाग लेंगीं। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र से कुल 496 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें 246 महिलाएं व 250 पुरूष हैं। शहरी क्षेत्र से कुल 265 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें 103 महिला व 162 पुरूष हैं।


उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर की विजेता टीमें, ब्लॉक स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर विजेता टीमें, जिला स्तर पर खेलेंगी| ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, शूटिंग बॉल एवं रस्साकशी तथा शहरी क्षेत्र में कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, बॉस्केट बॉल एवं एथलेटिक्स खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, प्रतियोगिता से सम्बन्धित सभी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं।


0 Response to "राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल 2023-1 सिंतबर से होंगे शुरु, ग्रामीण से 41 और शहरी क्षेत्र से 32 टीमें लेंगी भाग"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status