एमएलसी की रिपोर्ट के लिए शराब की बोतल मांगी
रिश्वत मांगने के सालभर पुराने मामले में डॉक्टर गिरफ्तार, एसीबी ने बस स्टैंड से पकड़ा
कोटा | एमएलसी रिपोर्ट तैयार करने की एवज में रिश्वत मांगने के करीब साल भर पुराने मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो स्पेशल यूनिट कोटा ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। टीम ने डॉक्टर दीनदयाल मीणा (डीडी मीणा) वरिष्ठ विशेषज्ञ, राजकीय चिकित्सालय बूंदी को कोटा बस स्टैंड से पकड़ा। जिसे एसीबी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।।ब्ठ स्पेशल यूनिट कोटा के प्रभारी डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद आरोपी को नोटिस दिया गया था। आरोपी एक महीने से ड्यूटी से फरार चल रहा था।
ये था मामला
डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 21 मार्च 2022 को बूंदी निवासी परिवादी मोहम्मद साबिर ने एसीबी चैकी कोटा को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था उसके पिता का पड़ोसी से झगड़ा था। पड़ोसी ने 8- 10 लोगों कर साथ मिलकर पिता पर तलवार,सरिए व चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। पिता को इलाज के लिए बूंदी हॉस्पिटल से कोटा रेफर किया गया। पिता की मेडिकल रिपोर्ट बनाने के लिए डॉक्टर डीडी मीणा से मिला तो वो बार-बार टालते रहे। रिक्वेस्ट करने के बाद डॉक्टर डी डी मीणा कोटा एमबीएस हॉस्पिटल आए और उन्होंने कहा कि तुम्हारे पिता की अच्छी एमएलसी रिपोर्ट तैयार करानी है, तो सेवा पानी करनी पड़ेगी। तुम तुम्हारे पड़ोसी जबिद हुसैन को साथ लेकर बूंदी हॉस्पिटल आ जाना। मेरा खर्चा पानी भी लेकर आना।
शिकायत सत्यापन में परिवादी ,पड़ोसी जाबिद हुसैन के साथ डॉक्टर डीडी मीणा के पास गया। डॉक्टर मीणा ने एमएलसी रिपोर्ट तैयार कर प्राणघातक चोट लिखने की एवज में दो हजार लिए। इसके बाद डॉक्टर मीणा ने परिवादी के पड़ोसी जाबिद हुसैन के मोबाइल पर कॉल कर शराब की बोतल की मांग की। जिस पर परिवादी व पड़ोसी जाबिद हुसैन वापस डॉक्टर मीणा के पास गए तो उसने शराब की बोतल की मांग की। शराब की बोतल के लिए एक हजार रूपए और ले लिए। लेकिन शक होने पर डॉक्टर ने और रूपयों की मांग नहीं की।
धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मिली थी। उसे 22 मार्च को उपस्थित होने के नोटिस भेजा गया था। नोटिस के बाद से ही आरोपी फरार था।

0 Response to " एमएलसी की रिपोर्ट के लिए शराब की बोतल मांगी"
एक टिप्पणी भेजें