जमात के महंत श्री राम प्रसाद स्वामी द्वारा महाराज श्री को दादू वाणी की पुस्तक भेंट कर महाराज का स्वागत किया
निवाई | दादू दयाल भवन जमात में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा मैं आचार्य श्री फतेह कृष्ण शास्त्री ने सप्तम दिवस की कथा मैं कृष्ण सुदामा प्रसंग में भगवान श्री स्वयं मल्लाह बनकर भक्त सुदामा को नदी पार कराने आ गए और उन्होंने माया को आदेश दिया कि आप सुदामा को द्वारकापुरी सत सम्मान पहुंचा दो जब सवेरा हुआ तो भक्त सुदामा ने अपने आप को भगवान श्री कृष्ण के द्वार पर पाया और पूछने पर सब ने कहा कि आप द्वारकापुरी आ गए हैं भगवान से मिलने के लिए उन्होंने द्वारपालों से आग्रह और निवेदन किया कि मैं अपने दोस्त श्री कृष्ण से मिलने के लिए आतुर हूं यह संदेश जब भगवान श्री कृष्ण को मालूम हुआ उस समय वह यादवों की बड़ी सभा को संबोधित कर रहे हैं जैसे ही उन्हें मित्र सुदामा की सूचना मिली सारी डोडिया पार करते भक्त सुदामा से मिलने पहुंच गए और उनको सह सम्मान अपने महल में ले गए उन को भोजन कराया
और यथोचित आशीर्वाद वचन सारी गरीबी उनके चावल से दूर कर दी इस कार्यक्रम में नगरपालिका के अध्यक्ष महोदय श्री दिलीप इस रानी और पुलिस थाना निवाई के सीआई श्री छोटू लाल मीणा ने भी शिरकत की और महाराज श्री से आशीर्वाद लिया आए हुए सभी भक्तों को पंगत प्रसादी करवाई गई


0 Response to "जमात के महंत श्री राम प्रसाद स्वामी द्वारा महाराज श्री को दादू वाणी की पुस्तक भेंट कर महाराज का स्वागत किया"
एक टिप्पणी भेजें