शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पूजा अर्चना के साथ राम जन्मोत्सव का हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
गुरुवार, 30 मार्च 2023
Comment
निवाई | शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पूजा अर्चना के साथ राम जन्मोत्सव का हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर के सबसे प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव पर महाआरती की होगी। आरती से पूर्व भगवान गोपीनाथ व राधाजी-रूकमणीजी का मंदिर पुजारियों द्वारा पंचगव्य, पंचामृत से अभिषेक करवाकर झांकी सजाई जाएगी।आरती के बाद श्रद्धालुओं को पंजरी व खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार शहर के विभिन्न मंदिरों में राम जन्मोत्सव पर कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा।

0 Response to " शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पूजा अर्चना के साथ राम जन्मोत्सव का हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।"
एक टिप्पणी भेजें