Advertisement

 सर्व समाज सामुहिक विवाह तैयारियां पूरी

सर्व समाज सामुहिक विवाह तैयारियां पूरी



10 जोडे बनेगें हम सफर, महिला संगीत कल,पणिग्रहण संस्कार परसों
रिपोर्टर:-लक्ष्मी चन्द शर्मा 
निवाई | श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को श्याम मंदिर में सर्व समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन में 10 जोडों का पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न होगा। विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोर-शेार से शुरू हो गई है। संस्थान के अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बताया कि श्याम मंदिर के पास ही विवाह सम्मेलन के लिए विशाल पाण्डाल बनाया जा रहा है। रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में इस बार म्यूजिकल फेरे होगें। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात विवाह स्थल पर महिला संगीत का आयोजन होगा। गुरूवार की सुबह गांधी पार्क से दुल्हा-दुल्हन की निकासी निकाली जाएगी। निकासी अहिंसा सर्किल व झिलाय रोड होते हुए श्याम मंदिर के समीप स्थित विवाह स्थल पहुंचेगी जहां तोरण की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद विद्वान पण्डितों के सानिध्य में पाणिग्रण संस्कार सम्पन्न होगा। तत्पश्चात आशीर्वाद समारोह का आयोजन होगा। समारोह की तैयारियों में संस्थान के कार्यकर्ता व अन्य समाज सेवक जुटे हुए है।  कार्यक्रम की व्यवस्था में रवि अग्रवाल, नितिन छाबडा, सत्येन्द्र पारीक, वंशप्रदीप पारीक, रवि पारीक, अविनाश पारीक, आनन्द पारीक, भानु कुमावत, सर्वेश द्विवेदी, घासी अग्रवाल, शिवराज चंवरिया, पारस पराणा सहित दर्जनों कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

0 Response to " सर्व समाज सामुहिक विवाह तैयारियां पूरी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status