नि:शुल्क पंचम सर्व समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन आज
गुरुवार, 30 मार्च 2023
Comment
विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा
निवाई | श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान निवाई के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित होने वाले निशुल्क पंचम सर्व समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने बताया कि 30 मार्च को सुबह पंचम सर्व समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन के तहत वर वधू की निकासी निकाली जाएगी। निकासी सुबह 8:30 बजे गांधी पार्क से गाजेबाजे के साथ रवाना होकर श्याम मंदिर परिसर पर जाएगी जहाँ सभी वर पक्ष गाजेबाजे के द्वारा तोरण मारकर रस्म पूरी करेंगे। पार्षद नितिन छाबडा एवं प्रदीप पारीक ने बताया कि बारात का स्वागत सुबह 11 बजे एवं आशीर्वाद समारोह सुबह 11:30 बजे तथा सामुहिक विवाह सम्मेलन में वर वधू के लिए म्यूजिकल फेरे 12:30 बजे सम्पन्न करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विवाह सम्मेलन में कुल 10 जोडें परिणय सूत्र में बंधेंगे जिसमें चार बच्चों के मां एवं पिता नहीं है और 3 के पिता नहीं है। विमल जौंला ने बताया कि निशुल्क सर्व समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। जौंला ने बताया कि विवाह सम्मेलन को लेकर श्याम मंदिर ग्राउण्ड पर जौंला ने बताया कि श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष दिलीप ईसरानी पिछले 5 वर्षो से लगातार धार्मिक एवं सेवा के कार्य जैसे कई आयोजन करवाते आ रहे हैं जिसमें ब्लड केंप, चिकित्सा शिविर, निर्धन एवं असहाय जरूरतमंद व्यक्तियो को हरसंभव मदद तथा निशुल्क सर्व समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन जैसे कार्य करवाये गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी श्री श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष दिलीप ईसरानी के नेतृत्व में चार बार हो चुके सर्व समाज के निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन में सर्व समाज के श्रद्धालु बढ-चढकर भाग लेते है।

0 Response to "नि:शुल्क पंचम सर्व समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन आज"
एक टिप्पणी भेजें