Advertisement

निशुल्क भंडारे का आयोजन-देवली में माताजी के भंडारे में प्रसादी पा रहे श्रद्धालु

निशुल्क भंडारे का आयोजन-देवली में माताजी के भंडारे में प्रसादी पा रहे श्रद्धालु

 

देवली | शहर के समीप स्थित कुंचलवाड़ा के मां बीजासन के मंदिर में नवरात्रि पर्व धूमधाम से चल रहा है। श्रद्धालुओं के लिए मां बीजासन सेवा समिति द्वारा नौ दिवसीय निशुल्क भंडारे में श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि मां बीजासन सेवा समिति द्वारा दूरदराज के स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं को एवं माताजी के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन नवरात्रा में किया जा रहा है ।

सेवा समिति के बृजराज गुर्जर,नरपत सिंह,प्रशांत उपाध्याय, पदम बना,सत्येंद्र उपाध्याय,सत्येंद्र शर्मा (पप्पू),कल्लू ,अंबिका प्रसाद, टीकम साहू, अरविन्द उपाध्याय,युगल किशोर शर्मा, कैलाश जांगिड़, धर्मराज गुर्जर, निर्मल उपाध्याय, विष्णु सिंह, राजू माहेश्वरी, महेश गुर्जर, दुर्गा लाल जांगिड़, नीरज शर्मा, मदन सिंह आदि अपनी पूर्ण रूप से समय भंडारे में आने वाले सरदारों को कह रहे हैं उन्होंने समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मां बीजासन प्रांगण में रहने वाले लकवा ग्रस्त रोगियों और उनके परिजनों के लिए जनसहयोग से निशुल्क सेवाएं दी जा रही हैं इसमें रोजाना दूर दराज के स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा 1000 मरीज एवं उनके परिजन भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे है। यह सेवाएं नवरात्रा तक जारी रहेगी।

0 Response to "निशुल्क भंडारे का आयोजन-देवली में माताजी के भंडारे में प्रसादी पा रहे श्रद्धालु"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status