Advertisement

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न चिरंजवी स्वास्थ्य बीमा योजना में सभी सभी रोगियों को लाभ दें- जिला कलक्टर

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न चिरंजवी स्वास्थ्य बीमा योजना में सभी सभी रोगियों को लाभ दें- जिला कलक्टर



 कोटा । जिला कलक्टर ओपी बुनकर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अधिकतम रोगियों को लाभ देने के लिए निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने कहा रोगियों में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रति विश्वास पैदा करें ताकि अधिक से अधिक से लोग चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम में अंतरा डोज़ के लिए प्रत्येक एएनएम को लक्ष्य देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा समस्त कार्यों की रिपोर्टिंग उसी दिन ऑनलाइन पोर्टल पर इंद्राज की जाए, विभागीय समस्याओं के लिए मासिक बैठक का इंतजार ना किया जाए, संस्थान किसी भी समय सीएमएचओ या जिला प्रशासन से सीधा संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक संस्थान में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने कहा पीपीआईयूसीडी के लिए जेके लोन एवं न्यू मेडिकल कॉलेज में काउंसलर रखें जाएं ताकि व्यवस्था का लाभ समस्त लोगों को मिल सके। उन्होंने संस्थानों को टीकाकरण एवं एएनसी रजिस्ट्रेशन पर विशेष ध्यान देने के लिए पाबंद किया। जननी सुरक्षा योजना राशि की प्रथम एवं द्वितीय किश्त, शुभलक्ष्मी की तृतीय क़िश्त एवं ई उपकरण वेरिफिकेशन के लिए भी आवश्यक  निर्देश प्रदान किये।
इस अवसर पर एसडीओ अनिल कुमार सिंघल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जगदीश सोनी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ गोविंद सिंघल, जिला प्रजनन शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेंद्र झालानी, डीपीएम नरेंद्र वर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

0 Response to "जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न चिरंजवी स्वास्थ्य बीमा योजना में सभी सभी रोगियों को लाभ दें- जिला कलक्टर"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status