Advertisement

 को-ऑपरेटिव सोसाइटी का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

को-ऑपरेटिव सोसाइटी का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार



अजमेर सहित कई थानों में 33 मामले दर्ज; 10 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप

अजमेर | अजमेर जिले के बिजयनगर थाना पुलिस ने धनवर्षा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अजमेर जिले के आदर्श नगर, क्लॉक टावर, रामगंज, पुष्कर, केकड़ी, सरवाड़ व अन्य थानों में मामले दर्ज हैं। रुपए को दोगुने व तिगुने करने का लालच देकर 10 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है।

एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी घनश्याम शर्मा, मसूदा वृताधिकारी ईश्वर सिंह और विजय नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार चैधरी के नेतृत्व में टीम का गठित किया गया। आरोपी व उसके परिवार निवेशकों से पैसे निवेश करवाए व कोरोना काल में सोसाइटी के कार्यालय और ब्रांच को बंद कर के लोगों द्वारा निवेश किए गए रुपए हड़प लिए गए। इस पर मामले दर्ज हुए। पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। एक आरोपी देवलियाकंला निवासी बलवीर सिंह पुत्र जय सिंह (48) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ 33 मामले दर्ज है। धन वर्षा सोसायटी के अन्य पदाधिकारी राजेंद्र सिंह, भगवान सिंह, लक्ष्मी कंवर, शिवराज सिंह व अन्य की तलाश जारी है। सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य है।

0 Response to " को-ऑपरेटिव सोसाइटी का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status