नि: शुल्क ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण का हुआ समापन,100 प्रशिक्षणार्थियों प्रमाण-पत्र वितरित किए।
रिपोर्टर:- आशीष डालमिया
मालपुरा | मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान, महिला सशक्तिकरण फाउंडेशन एवं नेहरु नवयुवक मण्डल बृजलालनगर के संयुक्त तत्वावधान में मालपुरा में 2 माह का निःशुल्क ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण रखा गया I जिसमें 100 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया I प्रशिक्षण के पूर्ण होने पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए I
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत समिति मालपुरा विकास अधिकारी सतपाल कुमावत, डॉ. ललिता वर्मा समाज सेवी, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा, पार्षद कैलाशी देवी,मानव मित्र मण्डल सेवा संस्थान मालपुरा के संस्थापक नोरत मल वर्मा, पुखराज सैन, पदमचन्द सांटीवाल, सचिव गिरधारी ठागरिया आदि अतिथि रहे I
कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई I
इससे घरेलु महिलाएं आर्थिक सशक्त बन सकेंगी।
इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र टोंक के नेहरू नवयुवक मण्डल बृजलालनगर भानू प्रताप ठागरिया, मनोज गुसाईवाल, निर्मल वर्मा, जयकिशन, प्रियंका,नैना,पिंकी,मोना सैनी, जितेन्द्र सुंकरिया आदि स्वयंसेवक ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

0 Response to "नि: शुल्क ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण का हुआ समापन,100 प्रशिक्षणार्थियों प्रमाण-पत्र वितरित किए।"
एक टिप्पणी भेजें