Advertisement

1041 स्टूडेंट्स हुए ग्रेजुएट, 700 स्टूडेंट्स ने ली डिग्री

1041 स्टूडेंट्स हुए ग्रेजुएट, 700 स्टूडेंट्स ने ली डिग्री

 


जेईसीआरसी कॉलेज में डॉ बीवी रामना रेड्डी ने स्टूडेंट्स को प्रदान की डिग्री, स्टूडेंट्स के खिले चेहरे

जयपुर | जेईसीआरसी कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,कुरुक्षेत्र के डायरेक्टर डॉ बी वी रामना रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुवात डॉ बी वी रामना रेड्डी, ओ.पी अग्रवाल, चेयरपर्सन,जेईसीआरसी कॉलेज, वी.के चांदना, पिं्रसिपल, जेईसीआरसी कॉलेज ने दीप प्रज्वलित करके की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीक्षांत परेड रही, जिसमे छात्र रोब पहने और दीक्षांत कैप पहने चहक रहे थे। अपने बच्चों को मार्च करता देख अभिभावकों के चहरे गर्व और खुशी से छलक उठे। कॉलेज के 1041 स्टूडेंट्स का बैच ग्रेजुएट हुआ, जिसमें से 700 बच्चे डिग्री लेने कार्यक्रम में पहुंचे। इसमें 6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। दीक्षांत समारोह में 700 बच्चे और अभिभावक शामिल हुए। इनमें 32 शहरों और कुछ अन्य देशों से शामिल थे।

चेयरपर्सन ओ.पी अग्रवाल ने बच्चो और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा की ऐसे यंग और उत्साहित चेहरों को देखना गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने कहा की शिक्षा ही एकमात्र ऐसा हथियार है, जो पूरी दुनिया को बदलने की ताकत रखता है। कॉलेज के कई बच्चे है, जो विदेश में काम कर रहे है। इससे वो एक माइलस्टोन की तरह देखते है। उन्होंने कहा की जेईसीआरसी सोशल डेवलपमेंट और नेशन बिलिं्डग में सहयोग करता है।

डॉ बी वी रामना रेड्डी ने ओपी अग्रवाल को उनके विजन के लिए बधाई दी। साथ ही कहा की ये सबके लिए एक भावुक पल है। उन्होंने कहा की जेईसीआरसी ने हमेशा से ही उत्तम ग्रेजुएट्स समाज को दिए है। साथ ही उन्होंने कहा की ह्यूमन एक्सीलेंस हमेशा ही मशीन एक्सीलेंस से सर्वोपर्य है। हमें ह्यूमन और मशीन एक्सीलेंस पर ध्यान देना चाहिए।

हेड डिजिटल स्ट्रेटजी, जेईसीआरसी धीमांत अग्रवाल ने एलुमिनी एंडोमेंट फंड की उद्घोषणा की उन्होंने बताया की जैसे ही इस फंड की घोषणा हुई, वैसे ही 2 घंटे के अंदर 3 लाख से अधिक रुपए जेईसीआरसी एलुमिनी को रेज होएगा। अब यही फंड स्कॉलरशिप के रूप में जेईसीआरसी में पढ़ रही 8 आर्थिक रूप से कमजोर फीमेल स्टूडेंट्स को मिलेगा। ताकि वो भी एक दिन अपनी पढ़ाई पूरी कर गर्व से ग्रेजुएट हो सबका नाम रोशन करे।

0 Response to "1041 स्टूडेंट्स हुए ग्रेजुएट, 700 स्टूडेंट्स ने ली डिग्री"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status