Advertisement

लॉरेंस के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

लॉरेंस के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

 दूल्हा हाउस के मालिक से मांगे थे 2 करोड़, परिचित ने दी 007 गैंग के बदमाश को जानकारी

जयपुर | लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दूल्हा हाउस के मालिक से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले चार बदमाशों को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों ने व्यापारी लाल कुमार को वॉट्सऐप कॉल कर लॉरेंस ग्रुप का बदमाश बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने व्यापारी को दो बार कॉल कर धमकी दी तो पीड़ित लाल कुमार ने 7 अप्रैल को गलतागेट थाने में जाकर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पूरे मामले को लेकर जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी गम्भीरता से लेते हुए सीएसटी की टीम बना कर बदमाशों की तलाश शुरू की। जिस पर आज कमिश्नरेट की सीएसटी ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार किया।

एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया- मामले की जानकारी मिलने पर कमिश्नरेट की सीएसटी को जांच कर बदमाशों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई। जिस पर सीएसटी में एसीपी चिरंजीलाल मीणा और एसएचओ गलतागेट के मॉनिटरिंग में टीम बनाई गई। गठित टीम द्वारा फिरौती की रकम मांग कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सूचनाओं को डवलप किया गया। जिस पर पुलिस ने आज हरेन्द्र उर्फ हरि खुडीवाल, रूपेश कुमार, राजू नोगिया, नीरज गिरी को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा-पीड़ित के परिचित ने दी थी गैंग को जानकारी

एडिशनल डीसीपी क्राइम सुलेश चैधरी ने बताया- गिरफ्तार बदमाश 007 नाम से गैंग चलाते हैं। 007 गैंग का सरगना हरेन्द्र उर्फ हरि खुडीवाल एवं रूपेश है। रूपेश कुमार नाम का एक व्यक्ति है। इसने अपने आप को रूपेश विश्नोई बताकर फेसबुक आईडी बना रखी है। रूपेश कुमार बिहार का रहने वाला है। मामले का परिवादी भी बिहार का निवासी है। रूपेश कुमार उर्फ रूपेश विश्नोई गांधीधाम में राजू नाम के व्यक्ति के पास मोटर ठीक करने की नौकरी करता था।

राजू भाई की गांधीधाम में मोटर पाट्र्स की दुकान है। वह भी बिहार का निवासी है। राजू भाई पीड़ित को अच्छी तरह से जानता था। क्योंकि वह भी उसी के गांव के पास के गांव का रहने वाला है। राजू भाई के एक रिश्तेदार को अभी कैंसर की बीमारी हुई थी। तब वह अपने उस रिश्तेदार के साथ लाला भाई के पास इलाज के लिए आया था। इस बात की जानकारी रूपेश कुमार को थी। बातचीत के दौरान वह भी जान गया था की लाल कुमार उर्फ लाला जो बिहार का रहने वाला है। जो जयपुर में जाकर कपड़े का व्यवसाय कर रहा है। अच्छी खासी कमाई करता है। राजू भाई के बेटे से अच्छी दोस्ती भी हो गई थी।

इस वजह से भी लाल कुमार के बारे में उसको जानकारी हुई थी। उसने योजना के मुताबिक प्लानिंग की। रूपेश कुमार के जीजा नीरज कुमार नौकरी करता है। गांधीधाम में उसके मां-बाप उसको गांधी धाम के ही एक निवासी राजू नोगिया से मिल गया। उसके सिम को रूपेश कुमार को इस्तेमाल करने के लिए दे दिया। रूपेश कुमार उर्फ रूपेश विश्नोई ने अपने फेसबुक पर एक हरेंद्र नाम के व्यक्ति को दोस्त बना रखा था। जो मूंडवा का निवासी है। इसका नाम हरेंद्र है। उसने हरेंद्र को भी इस योजना में शामिल कर लिया। पहला कॉल रूपेश कुमार ने लाल कुमार उस लाला को किया और दो करोड़ की फिरौती मांगी और फिर दूसरा कॉल हरेंद्र ने किया।

इन की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी हरेन्द्र उर्फ हरि खुड़ीवाल पुत्र ओमप्रकाश जाति मेघवाल उम्र 26 साल निवासी नागौर का है। रूपेश कुमार पुत्र नागेश्वर गिरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम अमेठा सरया जिला मुज्जफरपुर बिहार हाल गोकुलधाम सोसायटी मीठीरोड पुलिस थाना गांधीधाम जिला कच्छ गुजरात, राजू कालू भाई नोगिया पुत्र कालू माई नोगिया उम्र 22 साल निवासी प्लाट नम्बर 12 शिव मन्दिर के पीछे गांधीधाम पुलिस थाना गांधीधाम जिला कच्छ गुजरात, नीरज गिरी पुत्र सुरेश गिरी उम्र 23 साल निवासी गोकुलधाम सोसायटी मीठीरोड पुलिस थाना गांधीधाम जिला कच्छ गुजरात से गिरफ्तार किया।

0 Response to "लॉरेंस के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चार बदमाश गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status