Advertisement

 जन आधार कार्ड में संशोधन की सुनवाई 10 अप्रैल को

जन आधार कार्ड में संशोधन की सुनवाई 10 अप्रैल को


टोंक। जन आधार कार्ड में एक बार से अधिक नाम, जन्म तिथि, लिंग, परिवार की श्रेणी तथा जाति में परिवर्तन के लिये जिन लाभार्थियों ने 5 अप्रैल 2023 तक ई-मित्र से जनआधार में संषोधन के लिए अपील दर्ज करवाई है, उनकी अपील की सुनवाई आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग कलेक्ट्रेट परिसर टोंक में 10 अप्रैल को प्रातः 10 बजे की जायेगी। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक अशोक बंशीवाल ने बताया कि जिन लाभार्थी ने जनआधार में संषोधन के लिए अपील दर्ज करवाई है, वे अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हांे।

0 Response to " जन आधार कार्ड में संशोधन की सुनवाई 10 अप्रैल को"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status