आशा सहयोगिनियों का बढ़ाया मनोबल
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023
Comment
टोंक। निवाई ब्लॉक कि पीएचसी मुण्डिया की एएनएम सुमन मीणा व पीएचएस परसराम मीणा ने आशा सहयोगिनियों कांता मीणा, फूली मीणा, संतोष मीणा, निशा मीणा एवं ममता मीणा को बैग, पेन व रजिस्टर देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इसी प्रकार ंदेवली ब्लॉक कि पीएचसी धुवांकला स्वास्थ्य केंद्र मुगलाना की एएनएम इंद्रा मीणा व सीएचओ कुलदीप कुमावत ने आशा सहयोगिनी इंद्रा रैगर को तथा उनियारा ब्लॉक कि सीएचसी अलीगढ़ स्वास्थ्य केंद्र बोसरिया की एएनएम सुमित्रा बैरवा व सीएचओ मुकेश बैरवा ने कमलेश देवी, उगन्ता गुर्जर तथा मंजू शर्मा को बैग, पेन व रजिस्टर देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर एएनएम व पीएचएस ने कहा कि आशा सहयोगिनियां स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान रीढ़ की भांति दे रही हैं। आशा सहयोगिनियों ने कहा कि दिये गए पारितोषिक से उन्हें संबल मिला है।

0 Response to "आशा सहयोगिनियों का बढ़ाया मनोबल"
एक टिप्पणी भेजें