Advertisement

14 अप्रैल को मनाई जाएगी अंबेडकर जयंतीः

14 अप्रैल को मनाई जाएगी अंबेडकर जयंतीः



हर में रैली और जुलूस का होगा आयोजन, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

देवली | देवली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाए जाने को लेकर रविवार को स्थानीय डाक बंगला परिसर में अंबेडकर विचार मंच की बैठक हुई। बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा 14 अप्रैल को देवली शहर में रैली व जुलूस का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद शहर के अंबेडकर सर्कल पर एक आम सभा की आयोजित की जाएगी। इसमें स्थानीय विधायक हरीशचंद्र मीणा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। विचार मंच के उपाध्यक्ष सोहन लाल ठागरिया ने बताया कि आयोजन में शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। जुलूस सुबह 9 बजे से डाक बंगला पेट्रोल पंप चैराहा से शुरू होगा।

इस दौरान उपखंड अधिकारी देवली को कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, अंबेडकर सर्कल पर साफ-सफाई व सजावट किए जाने का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में संरक्षक बन्नालाल वर्मा, अध्यक्ष यादराम मीना, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रंगलाल मीना, मनोज सिसोदिया समेत मौजूद थे।

 

0 Response to "14 अप्रैल को मनाई जाएगी अंबेडकर जयंतीः"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status