समर्थन मूल्य पर कल से होगी चने की खरीद
टोंक जिले में 29 केंद्रों पर तैयारियां पूरी, 50 किसानों को आया खरीद का मैसेज
टोंक | टोंक जिले में 1 अप्रैल से शुरू होने वाली समर्थन मूल्य पर खरीद 9 दिन बाद भी शुरू नहीं हुई है। इसके कारण किसानों को बाजार में कम भाव में फसल बेचनी पड़ रही है। टोंक सहकारी समिति का प्रबंधन सोमवार (10 अप्रैल) से खरीद शुरू करने का दावा कर रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी करने की बात कही जा रही है, जबकि अभी सरसों का बारदान टोंक नहीं पहुंचा है और न ही किसानों के पास सरसों की फसल बेचने को लेकर कोई मैसेज आया है। ऐसे में सोमवार को भी केवल चने की ही समर्थन मूल्य पर खरीद होगी।
सरकार ने किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर चना, सरसों को 29 केंद्रों पर खरीद करनी थी। यह खरीद 1 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन समय पर टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने और व्यवस्था पूरी नहीं होने से खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
चने के खरीद का भी 50 किसानों को आया मैसेज
सरकार किसानों की कृषि जींस को समर्थन मूल्य पर खरीद कर उचित दाम दिलाने का दावा तो करती है, लेकिन सरकार समय पर समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नहीं करवा पाती है। इससे किसान मजबूर होकर बाजार में अपनी कृषि जींस बेचने के लिए मजबूर है। सोमवार को समर्थन मूल्य पर चने की खरीद के लिए सिर्फ 50 किसानों को मैसेज आए है।
मैसेज वाले किसानों की कृषि जींस खरीदी जाएगी
को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर विनोद पहाड़िया ने बताया कि जिन किसानों के मोबाइल पर कृषि जींस बेचने के लिए मैसेज आए हैं। उन किसानों की कृषि जींस सोमवार से समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। अभी सरसों की खरीद का मैसेज किसी किसान के पास नहीं आया है

0 Response to " समर्थन मूल्य पर कल से होगी चने की खरीद"
एक टिप्पणी भेजें