14 अप्रैल को धूमधाम से मनायी जायेगी
शनिवार, 8 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा | भारतरत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर साहेब की जयंती महोत्सव के उपलक्ष में डॉ अंबेडकर विचार मंच भीलवाड़ा के द्वारा 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 2.30 बजे सांगानेरी गेट से रैली शुरू होकर मुख्य मार्गाे (धानमंडी, बडा मंदिर, भीमगंज थाना, महाराणा टॉकीज, सूचना केंद्र, गोल प्याऊ चौराहा) से होते हुए, डॉ.अंबेडकर सर्किल, रेलवे स्टेशन पहुंचकर आमसभा में परिवर्तित होगी!
महासचिव मोतीलाल सिंघानिया ने बताया कि रैली व आमसभा में भीलवाड़ा शहर एवं आसपास के विद्यार्थी, युवा, बेरोजगार, मजदूर, किसान, महिलाएं, कर्मचारी, अधिकारी एवं बुद्धिजीवी लोग शामिल होंगे, जिसमे घोड़ी, बग्गी, बैंड, मुसक बैंड, नगाड़ा बांसुरी व रैली का नेतृत्व महिलाए बुलट गाड़ी और घोड़ी पर सवार होकर करेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू और अध्यक्षता- प्यारेलाल खोईवाल व विशिष्ट अतिथि - मुकेश जारोटिया (जेलर साहब), अजय आर्य (सचिव नगर विकास न्यास), गोवर्धन आमेरिया (जिला पुलिस उप अधीक्षक), रजनी माधीवाल (ओएसडी नगर विकास न्यास), विनोद कुमार (उपखंड अधिकारी भीलवाड़ा), एस आर सिंह जी (अधिशाषी अभियंता चंबल परियोजना), अखेराम बड़ोदिया (अधिशाषी अभियन्ता नगर परिषद्), अमृतलाल खोईवाल (जिला परियोजना अधिकारी नगर परिषद्) के रूप जिले के कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे।
आमसभा 4 बजे शाम को डॉ अम्बेडकर सर्कल पर होगी, जिसमें बाबा साहब की जीवनी पर चर्चाएं होगी एवं वक्तागण अपना वक्तव्य रखेंगे।
सचिव पंकज डीडवानिया ने अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

0 Response to "14 अप्रैल को धूमधाम से मनायी जायेगी"
एक टिप्पणी भेजें