Advertisement

 खाद्य विक्रेताओं का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित

खाद्य विक्रेताओं का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित




एफएसएसएआई द्वारा फॉस्टैक प्रशिक्षण द्वारा ट्रेनिंग दी

भीलवाड़ा | भीलवाड़ा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दुकानदारों और खाद्य सामग्री विक्रेताओं को ट्रेनिंग कराने हेतु आज रोडवेज बस स्टैंड के सामने एक निजी रेस्टोरेंट में खाद्य विक्रेताओं की एफएसएसएआई द्वारा फोस्टेक प्रशिक्षण दिया गया 
फूड इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश ने बताया कि  सभी व्यापारियों के लिए फोस्टैक प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है व्यापारियों को दो बेच सुबह एवं साय में निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया जिसमें सभी खाद्य विक्रेताओं को उपस्थित होकर अपने खाद्य प्रतिष्ठान के लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी एवं स्वय के आधार कार्ड को साथ लेकर आए 
प्रशिक्षण में बरेली उत्तर प्रदेश से आए वरिष्ठ ट्रेनर प्रेमचंद शर्मा सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर को तमाम बारीकियों से अवगत कराया गया उन्हें प्रोजेक्टर द्वारा विभिन्न जानकारियां दे प्रशिक्षित किया गया शिविर में व्यापारियों को मोबाइल में फॉस्टैक ऐप डाउनलोड करवाया गया प्रशिक्षण शिविर में 100 से ज्यादा व्यापारी उपस्थित थे जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से दुकानदारों को ट्रेनिंग देकर उन्हें खाद्य पदार्थों की सुरक्षा एवं संरक्षा के तौर तरीके विस्तृत रूप से बताए जाएंगे

0 Response to " खाद्य विक्रेताओं का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status