Advertisement

 पेन्टिग प्रतियोगिता कल 2 अप्रैल रविवार को

पेन्टिग प्रतियोगिता कल 2 अप्रैल रविवार को



भीलवाड़ा 
                       स्थानीय आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा एवं एल.एन.जे. समूह के सहयोग से चल रही दिनांक 30.03.2023 से 04.04.2023 तक 5 दिवसीय कला प्रदर्शनी के चौथे दिन रविवार सांय 3 बजे वकील कोलोनी स्थित आर्ट गैलेरी मंे एक पेन्टिग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
                       जानकारी देते हुये संस्था सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कोई भी बाल एवं युवा कलाकार भाग ले सकते है। यह पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगी। प्रतियोगिता में विषय भी खुला रहेगा एवं किसी भी माध्यम में प्रतिभागी श्रेष्ठ कलाकृति का निर्माण कर सकता है। प्रतिभागी को कागज संस्थान द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा और रंग, ब्रश, पेन-पेन्सिल इत्यादि सामग्री प्रतिभागी को स्वयं को लानी होगी।
                       दो वर्गों में श्रेष्ठ 5 कलाकृतियों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दो सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किये जायेगें। यह पुरूस्कार कला प्रदर्शनी के समापन के अवसर पर प्रदान किये जायेगें। जो भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहे, वो 3 बजे आकर आकृति आर्ट गैलेरी में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

0 Response to " पेन्टिग प्रतियोगिता कल 2 अप्रैल रविवार को"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status