आयोजन समिति की बैठक यूनेस्को टेम्पल पर होगी आयोजित
रविवार, 2 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा। जिला यूनेस्को एसोसिएशन भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले एक दिवसीय हनुमान जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक दिनांक 02 अप्रेल 2023, रविवार को प्रातः 10ः30 बजे ईरांस स्थित देवछाया विहार कॉलोनी में यूनेस्को टेम्पल परिसर में आयोजित की जायेगी।
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि बैठक में 6 अप्रेल को यूनेस्को टेम्पल पर आयोजित हनुमान जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष चेतन मानसिंहका की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में समारोह की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही सदस्यों को जिम्मेदारी दी जायेगी। इस बैठक में कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल होंगे।

0 Response to "आयोजन समिति की बैठक यूनेस्को टेम्पल पर होगी आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें