खटीक समाज का रक्तदान शिविर आज
रविवार, 2 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाडा | खटीक समाज रक्तदान संस्थान भीलवाड़ा द्वारा 8वां रक्तदान शिविर 2अप्रैल रविवार *प्रातः 8:00 बजे से बालाजी मंदिर प्रांगण दादावाड़ी* में आयोजित होगा। खटीक समाज संस्थान के प्रतिनिधि ने बताया कि संस्थान द्वारा वर्ष 2015 के प्रथम रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 89 व्यक्तियों ने रक्तदान किया था लेकिन संस्थान ने समाज मे नियमित जागरूकता लाई गई और लोगो मे रक्तदान को लेकर जो भ्रांतिया थी उसे दूर की गई जिससे विगत वर्ष में 316 व्यक्तियों ने रक्तदान किया और अधिकतम 521 यूनिट रक्तदान हुआ है।
कल के शिविर में 500 यूनिट से अधिक रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। भीलवाड़ा शहर के निवासियों के साथ साथ ज़िले के विभिन्न गॉंवो से भी रक्तवीर रक्तदान करने आएंगे। समाज के भामाशाहो के सहयोग से रक्तवीरो के लिए सभी समुचित व्यवस्था की गई। संस्थान के पास लाइव डोनर की भी व्यवस्था है। संस्थान ने कई बार रेयर ग्रुप के डोनर को न केवल भीलवाड़ा में बल्कि ज़िले व राज्य से बाहर भी डोनर को भेजकर मरीज के लिए रक्त की व्यवस्था की है। संस्थान ने अपील की है कि दुर्घटना कभी कहकर नहीं आती और जब आती है तो कभी कभी खून मांगती है। खून तभी मिलता है जब किसी ने उसका दान किया इसलिए रक्तदान कीजिए और अपने और अपने परिवार को सुरक्षित कीजिए।

0 Response to "खटीक समाज का रक्तदान शिविर आज"
एक टिप्पणी भेजें