Advertisement

 रीको की एमनेस्टी स्कीम-2023 शुरू, ब्याज में छूट

रीको की एमनेस्टी स्कीम-2023 शुरू, ब्याज में छूट



एकमुश्त बकाया राशि जमा कराने पर मिलेगी 100 प्रतिशत छूट

टोंक | औद्योगिक क्षेत्रों के आवंटियों को 1 अप्रैल से बकाया मांग पत्रों की राशि एसएसओ आईडी के जरिए से डिजिटल भुगतान या ई-चालान के माध्यम से जमा करानी होगी। इसमें ब्याज में छूट दी जाएगी।

रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक सीताराम मीणा ने बताया कि जो उद्यमी डिजिटल भुगतान के विकल्प का चयन नहीं करना चाहते हैं, वे अपनी एसएसओ आईडी से ई-चालान जनरेट कर बैंक में जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से रीको की एमनेस्टी स्कीम-2023 लागू हो गई है, जिसके तहत 30 सितंबर तक रीको की सर्विस चार्जेज-आर्थिक किराए की बकाया राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट और 30 जून 2022 तक की बकाया प्रीमियम किस्त की राशि 30 सितंबर तक जमा कराने पर देय ब्याज पर 60 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आवंटित या हस्तांतरित भूखंड में 31 अगस्त तक रीको के नियमानुसार उत्पादन शुरू करने और निगम से सत्यापित कराने पर धारण प्रभार शुल्क में 80 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके लिए धारण प्रभार शुल्क की राशि 30 सितंबर तक जमा करवानी होगी। प्रबंधक ने बताया कि भूखंड हस्तांतरण पर देय शुल्क में 60 प्रतिशत छूट दी जा रही है। आरडब्ल्यूएचएस का निर्माण करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि बकाया प्रीमियम की राशि जमा कराने पर रीको की ओर से ब्याज की राशि पर 60 प्रतिशत छूट दी जा रही है

0 Response to " रीको की एमनेस्टी स्कीम-2023 शुरू, ब्याज में छूट"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status