मालपुरा में पूर्व विधायक ने तोड़ा अनशन
जिला बनाने की मांग लेकर जारी रहेगा आंदोलन, माली समाज ने सौंपा ज्ञापन
मालपुरा | मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन के तहत ज्ञापन का दौर जारी है। आज माली समाज ने पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। साथ ही कोर कमेटी के आह्वान पर पूर्व विधायक रणवीर पहलवान ने आठवें दिन अनशन को समाप्त किया। बुधवार को मालपुरा को जिला बनाओ को लेकर डाक बंगले से माली समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों ने पैदल मार्च और नारेबाजी करते हुए, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम नायब तहसीलदार चंद्रशेखर टाक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि मालपुरा सभी भौगोलिक दृष्टि से जिला बनने के लायक है, लेकिन मालपुरा को छोड़कर दूदू जैसी ग्राम पंचायत को जिला घोषित कर दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से मालपुरा को जिला बनाने की मांग की गई।
सेवा भारती समिति के सदस्यों द्वारा भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया और सदस्यों ने अनशन पर बैठे पूर्व विधायक रणवीर पहलवान की कुशलक्षेम पूछी। इसके पश्चात कोर कमेटी ने बैठक आयोजित कर 9 अप्रैल को आयोजित होने वाली महापंचायत को स्थगित करते हुए 16 अप्रेल को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
वहीं कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा व्यास सर्किल पर चल रहे पूर्व विधायक रणवीर पहलवान, शिवदयाल भगड़वा और जीतू पटेल के आमरण अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशन तोड़ने का आह्वान किया। इस पर पहलवान ने कहा कि आप सब की बात पर अनशन तोड़ता हूं, लेकिन अनशन को खत्म होने के बाद भी आंदोलन जारी रहना चाहिए। कोर कमेटी को बड़ा आंदोलन की रूपरेखा तैयार करनी होगी। ताकि जिला बनाने की जंग हम जीत सके।
कोर कमेटी के सदस्य रवि जैन एडवोकेट, जतन लाल जाट, विवेक व्यास, मो. इसाक, मरगूब अहमद, प्रेम प्रकाश सैनी सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में पूर्व विधायक पहलवान को जूस पिला कर अनशन को खत्म करवाया गया।

0 Response to " मालपुरा में पूर्व विधायक ने तोड़ा अनशन"
एक टिप्पणी भेजें