Advertisement

हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा

हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा



अखाड़ेबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

देवली | देवली में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर प्राचीन बावड़ी बालाजी मंदिर से बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को बावड़ी बालाजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बाहर से आये व स्थानीय अखाड़े बाजों के हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। शोभायात्रा शाम को 5 बजे बावड़ी बालाजी से प्रारंभ होकर शहर के छतरी चैराहा, मुख्य बाजार, ममता सर्किल, चर्च रोड, विवेकानंद कॉलोनी, बसस्टैंड होते हुये वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां आरती के बाद लोगों को प्रसादी का वितरण किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विशाल शोभायात्रा का शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जिसमें शहर के गणमान्य लोगों, महिलाओं, बच्चों व युवाओं ने जमकर भाग लिया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान देवली पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार, थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, दूनी थाना प्रभारी विजय सिंह के साथ साथ विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। 

0 Response to "हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status