निवाई मे तीन दिवसीय महावीर महोत्सव के तहत घर घर मंगलाचार कार्यक्रम सम्पन्न
भगवान आदिनाथ से लेकर 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक मे लगाया दरबार
रिपोर्टर:- जाकिर अली
निवाई | जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी के जन्म कल्याणक से लेकर चोबिसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक तक चल रहे घर घर मंगलाचार कार्यक्रम में श्री दिगम्बर जैन बिचला मंदिर मे एवं बसन्त विहार कालोनी के जैन भवन पर धर्म प्रभावना महिला एवं जिनवाणी महिला मण्डल के तत्वावधान में कार्यक्रम सम्पन्न किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस शहर अध्यक्ष पारस पहाड़ी जैन समाज अध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल दिनेश चंवरिया कमल चंद जैन त्रिलोक सिरस डॉक्टर राहुल जैन एवं प्रेमचंद सोगानी ने भगवान महावीर की तस्वीर का लोकार्पण करके दीप प्रज्वलित कर किया। महिला मण्डल की प्रचार संयोजक संजू जौंला ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व मण्डल की अध्यक्ष उर्मिला सोगानी तृप्ति जैन शशी सोगानी प्रिती जैन निशा झांझरी विनिता जैन ने मंगलाचरण मे भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जैन भजन गायक विमल जौंला सोभागमल सोगानी एवं विमल सोगानी द्वारा भगवान महावीर स्वामी जी के भजन " चांदनपुर के महावीर मेरी विनती सुन लेना, आया तेरे दरबार में त्रिशला के दुलारे, महावीर जी के दर्शन कर लो, बाजे कुण्डलपुर मे बधाई कि नगरी में वीर जन्मे सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी जिस पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जमकर भक्ति नृत्य किए। कार्यक्रम के अन्तर्गत राजा सिद्धार्थ बनी विनिता जैन एवं रानी बनी उर्मिला सोगानी के महल की तरह विमल सोगानी सौरभ जैन एवं वाटिका जैन ने अपने निवास स्थान को सजाया गया एवं आगन्तुक अतिथियों का केसरिया तिलक लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन विमल जौंला ने किया। जिनवाणी महिला मण्डल अध्यक्ष संगीता संधी ने बताया कि धर्म प्रभावना एवं जिनवाणी महिला मण्डल द्वारा घर घर मंगलाचार कार्यक्रम के तहत भगवान महावीर का दरबार लगाया गया जिसमें महिलाओं ने भगवान महावीर का जीवन वृतांत दिखाया गया। इसके बाद पालना झूलाने के साथ णमोकार महामंत्र, संगीतमय भक्तामर पाठ अनुष्ठान एवं राजा सिद्धार्थ के साथ सामुहिक नृत्य का आयोजन हुआ जिसमें निशिता जैन सोगानी आशी पाटनी एवं सोम्या जैन नृत्यांगना ने भगवान महावीर के दरबार में नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान सौधर्म इन्द्र त्रिलोक सिरस प्रियंका सिरस पुनित संधी मूलचन्द त्रिलोक जैन हरभगतपुरा अनिता जैन महेन्द्र संधी मुकेश संधी निर्मल सुनारा सुरेन्द्र टोंग्या सुनील भाणजा मनोज पाटनी प्रेमचंद सोगानी दिनेश सोगानी पदम जौंला पदमचंद सोगानी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

0 Response to "निवाई मे तीन दिवसीय महावीर महोत्सव के तहत घर घर मंगलाचार कार्यक्रम सम्पन्न "
एक टिप्पणी भेजें