अलग-अलग मामलों में 27 जनें गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिलें जब्त
रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)
पीपलू | थाने में दर्ज मामलों फरार वांछित अपराधियों, शांति भंग, जुआरियों, संदिग्ध व्यक्तियों सहित विभिन्न मामलों में पीपलू पुलिस उपाधीक्षक इन्दु लोदी के निर्देशन में थानाधिकारी प्रहलाद के सुपरविजन में गठित 5 टीमों ने 27 जनों को गिरफ्तार कर 2 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि देवालाल गुर्जर प्रदोषनगर, महावीर गुर्जर बलखंडियां, गणपत गुर्जर सेदरिया माधोराजपुरा, कन्हैयालाल बैरवा चौगाई, शंकर जाट झिराना, सुरेन्द्र मेहरा, छोटूलाल मेहरा जानबाज बंधा टोंक सदर, रोहितास्व गुर्जर गहलोद, लालचंद जाट झिराना, हनुमान वैष्णव झिराना, सोनू स्वामी झिराना, नरेश खटीक, राजेश प्रजापत गेदिया थाना टोडारायसिंह, सुरेश हमीरपुर, कमलेश यादव मोलीपुरा, सीताराम मीणा किशनपुरा, गोविन्दसिंह राजपूत नयाटीला, शिवपाल, शिवराज मीणा समदपुरा, छोगाराम बैरवा, अर्जुन बैरवा, नानूलाल गुर्जर, श्योबक्स बैरवा, मदन बैरवा, बद्रीलाल बैरवा, भगवान बैरवा नयाटीला को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया हैं। साथ ही अपराधियों की धरपकड़ को लेकर यह अभियान जारी रहेगा।

0 Response to "अलग-अलग मामलों में 27 जनें गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिलें जब्त"
एक टिप्पणी भेजें