Advertisement

हनुमान जन्मोत्सव मनाएं जाने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हनुमान जन्मोत्सव मनाएं जाने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

 

रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)

पीपलू | कस्बे के कूट वाले बालाजी मंदिर में 6 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भजन संध्या के आयोजन को लेकर नवयुवक मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 6 अप्रैल को भजन संध्या को लेकर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। मंडल मुकेश वैष्णव ने बताया कि भजन संध्या में गायक महेश खण्डवाल निवाई भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही बालाजी की भव्य झांकी सजाई जाकर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। बैठक में श्रेयांश अग्रवाल, सन्मति जैन, विनोद, जीतराम, चंदू, दीपक जांगिड़, हनुमान, नितेश मोरी, श्रवण, राजू, बुद्धि, देवेंद्र साहू, दयाराम, हेमराज गुर्जर, महेंद्र प्रजापत, पवन लक्षकार, पवन सेन, शंकर सेन आदि मौजूद रहे।

0 Response to "हनुमान जन्मोत्सव मनाएं जाने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status