Advertisement

अज्ञात वाहन ने पोल को मारी टक्कर, 3 दिन से बिजली गुल

अज्ञात वाहन ने पोल को मारी टक्कर, 3 दिन से बिजली गुल

 


निवाई | गांव सिरोही में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक विद्युत पोल टूट गए। विद्युत पोल टूटने से मोहल्ले में बिजली सप्लाई बंद हो गई। राजेश चौधरी ने बताया कि बुधवार की रात अज्ञात वाहन विद्युत पोल के टक्कर मारकर चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। पोल टूट जाने की सूचना विद्युत विभाग के कर्मचारियों को देकर विद्युत सप्लाई बंद करवाई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी गईए लेकिन अभी तक टूटे हुए पोल को नहीं बदला गया जिससे उपभोक्ताओं को 3 दिन से अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है।

0 Response to "अज्ञात वाहन ने पोल को मारी टक्कर, 3 दिन से बिजली गुल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status