Advertisement

अजमेर में मिले कोविड के 5 संक्रमित मरीज

अजमेर में मिले कोविड के 5 संक्रमित मरीज



 किशनगढ़ और केकड़ी से आए सामने, 7 दिनों के लिए किया होम क्वॉरेंटाइन

अजमेर | प्रदेश के साथ ही अजमेर जिले में कोविड-19 के संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को जिले में 5 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को चिकित्सा विभाग के द्वारा 7 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएमएचओ के द्वारा ज्यादा से ज्यादा जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार रविवार को अजमेर जिले में कोविड-19 के 5 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें किशनगढ़ से 3 और केकड़ी से 2 मरीज सामने आए हैं। शहर से कोई भी मरीज रविवार को सामने नहीं आया है। संक्रमित मरीजों को 7 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच करवाने की अपील की गई है। वही, सीएमएचओ के द्वारा जिले में बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

शनिवार को 15 पॉजिटिव मिले

चिकित्सा विभाग के अनुसार अजमेर जिले में शनिवार को कोविड-19 के 15 पॉजिटिव मरीज मिले थे। इसमें किशनगढ़ निवासी एक 30 वर्षीय युवक और बाकी 14 पॉजिटिव मरीज अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सामने आए थे। सभी पॉजिटिव मरीजों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।

20 पलंग का वार्ड तैयार

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए जेएलएन हॉस्पिटल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। ट्रॉमा यूनिट को पहले चरण में कोविड वार्ड पूर्व की तरह ही बनाया जाएगा। यहां 20 पलंग लगे हुए हैं। शनिवार को नर्सिंगकर्मी सभी पलंग पर वेंटिलेटर लगाते हुए दिखाई दिए। दोपहर में इन वेंटीलेटर को चलाकर इनकी स्थिति जाची गई थी। सभी बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई वाले पाइप को जांचने के बाद ओके किया गया। कोविड के काम आने वाली दवाओं का अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर परेशानी नहीं हो।

0 Response to "अजमेर में मिले कोविड के 5 संक्रमित मरीज"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status