फोरेस्ट दफ्तर में शराब पार्टी का मामला
रेंजर सहित दो कार्मिकों को किया ।च्व्, 13 दिन बाद हुई कार्रवाई
अजमेर | अजमेर जिले के ब्यावर स्थित फॉरेस्ट ऑफिस में शराब पार्टी के मामले में रेंजर सहित 2 कार्मिकों को रविवार को एपीओ कर दिया गया। मुख्य वन संरक्षक के द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं। खबर भास्कर ऐप प्रकाशित होने के बाद मुख्य वन संरक्षक के द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए उप वन संरक्षक सुनील चिद्री को जांच के निर्देश दिए गए थे। चिद्री की रिपोर्ट के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
3 दिन में मांगी थी रिपोर्ट
रेंज क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में शराब पार्टी के मामले में मुख्य वन संरक्षक विजय एन ने समाचार पत्रों पर प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेते हुए उप वन संरक्षक सुनील चिद्री को जांच के निर्देश देकर 3 दिन में रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद उप वन संरक्षक के द्वारा कार्मिकों को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे।
ये था मामला
उल्लेखनीय है कि 26 मार्च की रात को ब्यावर के देलवाड़ा रोड स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में कुछ कार्मिक बियर पी रहे थे। कुछ लोगों ने यहां की फोटो खींची थी और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन मौके पर सिर्फ रेंज के चैकीदार ही मिले थे। रेंजर जोगेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से कहा था कि यहां कोई शराब पार्टी नहीं हुई।

0 Response to "फोरेस्ट दफ्तर में शराब पार्टी का मामला"
एक टिप्पणी भेजें