Advertisement

अजमेर में गोल्ड लोन कंपनी से धोखाधड़ी

अजमेर में गोल्ड लोन कंपनी से धोखाधड़ी



 नकली सोना देकर 2.35 लाख रुपए लिए, किशनगढ़ से 2 आरोपी गिरफ्तार

अजमेर | अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के द्वारा कंपनी को नकली सोना देकर 2 लाख 35 हजार का लोन लिया गया था। कंपनी को इसकी जानकारी ऑडिट रिपोर्ट आने पर मिली थी। बाद में कंपनी के रीजनल मैनेजर के द्वारा मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। रामगंज थाना पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है।

रामगंज थाने के एएसआई मनीराम ने बताया कि 13 मार्च 2023 को रामगंज बाजार स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी के रीजनल मैनेजर महावीर सिंह राठौड़ के द्वारा ग्राहकों के खिलाफ नकली सोना देकर लाखों रुपए का लोन लेने की शिकायत थाने पर दी गई थी। रीजनल मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए किशनगढ़ निवासी पप्पू चैधरी(28) सहित राजेंद्र चैधरी (24) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के द्वारा नवंबर 2022 में ज्वेलर्स से नकली सोना बनवाया और उसे गोल्ड लोन कंपनी में देकर 2 लाख 35 हजार का लोन लिया गया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

पूर्व में मां-बेटी गिरफ्तार

आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी को नकली सोना देकर लाखों रुपए का लोन लेने के मामले में पूर्व में भी रामगंज पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया था। जयपुर रोड निवासी सुनीता और पूजा के द्वारा गोल्ड लोन कंपनी को नकली सोना देकर 24 लाख का लोन लिया गया था। वर्तमान में दोनों मां-बेटी जेल में है। 24 लाख के लोन मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी जाहिद खान की तलाश कर रही है।

ऑडिट मिलने पर मिली जानकारी

जांच अधिकारी मनीराम ने बताया कि रीजनल मैनेजर महावीर सिंह राठौड़ को इसकी जानकारी तब मिली जब हेड ऑफिस से ऑडिट रिपोर्ट मिली थी। जिसके बाद उन्हें पता चला था कि कितने ग्राहकों के द्वारा कंपनी से धोखाधड़ी कर नकली सौना देकर लोन दिया गया है।


0 Response to "अजमेर में गोल्ड लोन कंपनी से धोखाधड़ी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status