Advertisement

शिक्षित समाज में बालिका शिक्षा अहम कड़ी - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

शिक्षित समाज में बालिका शिक्षा अहम कड़ी - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

 


जयपुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि शिक्षित समाज में बालिका शिक्षा का विशेष महत्व हैइसको दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने बालिकाओ की शिक्षा को निःशुल्क करने के साथ अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

    मंत्री श्री जूली रविवार को अलवर के वैशाली नगर विस्तार योजना में मेघवाल बालिका छात्रावास के मुख्य भवन का शिलान्यास कर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटी विकसित राष्ट्र की पहचान होती है। अवसर मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास में दूरदराज ग्रामीण परिवेश की बेटियों को उच्च अध्ययन करने हेतु आवास उपलब्ध होगा जो उनके सपनों को साकार करने में मददगार साबित होगा।

उन्होंने कहा कि मेघवाल समाज का यह कदम सराहनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेघवाल समाज में बेटियों का लिंगानुपात बहुत ही अच्छा है जो बेटी बचाओ बेटी पढाओ के उद्देश्य को सार्थक करता है। उन्होंने छात्रावास निर्माण में 25 लाख रूपये का सहयोग कराने का विश्वास दिलाया। मंत्री श्री जूली ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जागरूक रहकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

---

0 Response to "शिक्षित समाज में बालिका शिक्षा अहम कड़ी - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status