Advertisement

यूनेस्को टेम्पल पर 6 अप्रेल को मनाई जायेगी हनुमान जयंती

यूनेस्को टेम्पल पर 6 अप्रेल को मनाई जायेगी हनुमान जयंती

 

भीलवाड़ा । जिला यूनेस्को एसोसिएशन भीलवाड़ा के तत्वावधान में भीलवाड़ा शहर के नजदीक ईरांस स्थित देवछाया विहार कॉलोनी में यूनेस्को टेम्पल परिसर पर हनुमान जन्मोत्सव समारोह 6 अप्रेल, गुरूवार को मनाया जायेगा।  
यूनेस्को के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि इस समारोह को सफल बनाने के लिए जिला यूनेस्को एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन मानसिंहका व कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन की अध्यक्षता में विभिन्न कमेटियों का गठन कर उन्हें कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गई। 6 अप्रेल को हनुमानजी महाराज की प्रतिमा को स्वर्ण चोला चढ़ाया जाएगा। इससे पूर्व प्रातः 9 बजे से संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जायेगा। तत्पश्चात् हनुमानजी की महाआरती की जायेगी। प्रातः 11 बजे महाआरती के बाद महाप्रसादी शुरू होगी जिसमें हजारों की संख्या में भक्त लाभ ले सकंेगे।

0 Response to "यूनेस्को टेम्पल पर 6 अप्रेल को मनाई जायेगी हनुमान जयंती"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status