महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती का तीन दिवसीय कार्यक्रम घोषित
बुधवार, 5 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा | महात्मा ज्योतिबा फुले फुल माली सेवा संस्थान के सानिध्य में समाज के सभी संगठनों की बैठक महात्मा ज्योतिबा फुले सर्कल नेहरू रोड भीलवाड़ा पर एडवोकेट राजकुमार माली की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
माली युवा सेवा संस्थान के मण्डल पधादिकारी मदन मावर ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर समस्त फुलेरिया माली समाज द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें 9 अप्रैल 2023 रविवार को प्रातः 8.00 बजे से लेकर शाम 4.00 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर माली समाज का पंचायती नोहरा नेहरू रोड भीलवाड़ा मंे, 10 अप्रैल 2023 सोमवार को रात्रि 8 बजे 1001 दीप प्रज्वलित भव्य दीपोत्सव व लाइटिंग का कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर एवं 11 अप्रैल 2023 मंगलवार को प्रातः 9.30 पुष्पांजलि का कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर आयोजित किया जायेगा।
इस हेतु माली समाज द्वारा समितियांे को गठन किया गया एवं तैयारियां जोरों पर चल रही है।
इस अवसर पर फुलेरिया माली समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष दौलत रागस्या, कोषाध्यक्ष पूसा लाल तुन्दवाल, जिलाध्यक्ष बद्रीलाल पारेता, पार्षदा मोहनी माली, सागर मल सैनी, सैनी वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के उपाध्यक्ष एडवोकेट छोटू लाल माली, एडवोकेट सुमित माली, रामेश्वर रागस्या, गोपाल माली, कालू नोकरी, मुकेश गोयल, कालू मोरी, श्याम लाल रागस्या, कन्हैयालाल गढ़वाल, बबलू सोपरिया एवं सभी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

0 Response to "महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती का तीन दिवसीय कार्यक्रम घोषित"
एक टिप्पणी भेजें