निवाई | स्थानीय पुलिस ने विभिन्न मामलों में 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत 13 वाहनों को जप्त भी किया है। थानाधिकारी छोटेलाल मीणा ने बताया कि पुलिस थाना निवाई के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने क्षेत्र में वज्र अभियान के तहत शांतिभंग के आरोप में 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिना कागजात के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 13 वाहनों को जप्त भी किया है।
0 Response to " विभिन्न मामलों में 62 गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें