भगवान केशवराय मंदिर में तीन दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव का हुआ समापन
भजन संध्या का हुआ आयोजन
रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा
निवाई | श्री केशवराय मन्दिर में श्रीराम जन्मोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का समापन शनिवार की रात भजन संध्या के साथ हुआ। जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने भजनामृत का आनन्द लिया। गायक राकेश अजान ने गाइये गणपति जग वन्दन, नामक भजन से गणेश वन्दना के साथ कार्यक्रम शुरु हुआ। इसके बाद संजीवनी लाके लखन को कोन बचाने वाला मेरा बजरंग बाला..,घन घन भोले नाथ बाद दिए तीन लोक एक पल भर में सहित अन्य भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर नाचने पर विवश कर दिया। गायक अतुल राव, माधवी शर्मा, फरला भाई, पुलिन गुप्ता, नारायण झुंझारपुरा ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में तबला वादक पीयूष बनस्थली व रामावतार ने भी अपनी कला दिखाई। रात 12 बजे भगवान की महाआरती में सैकडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महा आरती में मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष देवराज सिंह, बिरधी चन्द भगत, लक्ष्मण सिंह चौहान, रवि प्रकाश पारीक, केदारनारायण बूरी, पूर्व सीआर रामेश्वर मीणा,सरपंच शिवजीराम जाट, दिनेश कुमार योगी, हरिराम गुर्जर, ताराचंद चौधरी, मोहन लाल जैन, राजाराम सिटी पैलेस, भैरू लाल गुर्जर, लक्ष्मण जागिड़, हरिशंकर जांगिड़, ओम शर्मा, देवकीनंदन गौत्तम, जगदीश सोनी, सुरेन्द्र पारीक,राजू जायसवाल, रोहित माहुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

0 Response to "भगवान केशवराय मंदिर में तीन दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव का हुआ समापन"
एक टिप्पणी भेजें