असामाजिक तत्वों ने टयूबवेल में डाले पत्थर, सरपंच ने थाने में की शिकायत
सोमवार, 3 अप्रैल 2023
Comment
लक्ष्मी चन्द शर्मा
निवाई | ग्राम पंचायत बस्सी सरपंच ने बरोनी थाने में शिकायत दर्ज करवाकर बताया कि कुछ असामाजिक तत्व बार-बार टयूबवेल के पाईप काट देते है जिससे गांववासियों को पेयजल संकट से जूझना पडता है। सरपंच सावरमल मीणा ने शिकायत में बताया कि पंचायत भवन के पास सिरस रोड पर एक टयूबवेल लगा हुआ है जिससे गांव में पेयजल के लिए लगी हुई चार टंकियां भरी जाती हैं। कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों ने तीन बार पाईप को काट दिया जिससे पीने की पानी की परेशानी उत्पन्न हो गई। 27 मार्च को टयूबवेल पर पूरे पाईप लोहे लगवा दिए और टयूबवेल के उपर लोहे की प्लेट कसवा दी। इसके बाद भी रात को असामाजिक तत्वों ने प्लेट खोलकर लाईट के वायर को काट दिया और टयूबवेल के अन्दर पत्थर डाल दिए जिससे आधे गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी और लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड रहा है। शिकायत में असामाजिक तत्वों पर शीघ्र कार्यवाही करने की थानाधिकारी से मांग की गई है।
0 Response to "असामाजिक तत्वों ने टयूबवेल में डाले पत्थर, सरपंच ने थाने में की शिकायत"
एक टिप्पणी भेजें