पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज का लाइव कॉन्सर्ट 7 अप्रैल कोः
जयपुर के बिड़ला ऑडोटोरियम में देंगे परफॉरमेंस, रोती हुई लड़की को देख बना दिया था गाना
जयपुर | संगीत की दुनिया के सरताज मशहूर पंजाबी गायक अभिनेता डॉ. सतिंदर सरताज 6 अप्रैल को जयपुर आ रहे है। यहां के बिड़ला ऑडिटोरियम में शुक्रवार की शाम 7 बजे उनका लाइव कॉन्सर्ट होगा। कार्यक्रम के लिए टिकट की व्यवस्था की गयी है। जो कि सतिंदर सरताज के ऑफिशियल वेबसाइट से बुक की जा सकती है।यह कार्यक्रम फिरदौस प्रोडक्शन - ज़री कनाडा एवं राम किशन साड़ी दिल्ली द्वारा स्पोंसर्ड है।
बता दें कि सतिंदर सरताज एक पंजाबी सूफी गायक, गीतकार, अभिनेता और कवि है। उन्होने अपने हिट गीत “साईं“ से प्रसिद्धि प्राप्त की।पंजाबी प्रवासी भारतीयों के बीच दुनिया भर के कई देशों में इनके शो आयोजित हुए हैं। “हो लावां इश्के दे अंबरी उडारियां , सानू प्यार दियां चढ़ियां खुमारियां “ इस गाने से सभी के दिलों में प्यार भरने वाले सतिंदर सरताज का असली नाम सतिंदर पाल सिंह है।
सतिंदर ने अपने पहले एल्बम ’तेरे कुर्बान ’ से 2009 में संगीत की दुनियां में कदम रखा। इसके अलावा सतिंदर कई हॉलीवुड एवं पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके है। सतिंदर ने सूफी संगीत से पीएच.डी.की डिग्री ली है। इसके अलावा शास्त्रीय संगीत में पांच वर्षीय डिप्लोमा, सूफी संगीत में एम.फिल, सूफी मंत्र में, फारसी भाषा में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी किया है।
रोती हुई लड़की को देख बना दिया गाना
सतिंदर सरताज की जिंदगी में पंजाब यूनिवर्सिटी का काफी बड़ा रोल है. दरअसल सतिंदर ने पंजाब यूनिवर्सिटी से ही पढ़ाई की है. एक बार पंजाब यूनिवर्सिटी में एक कॉन्सर्ट के दौरान सतिंदर ने बताया था कि उनके गाने पीयू के बारे में बताया था कि एक बार उन्होंने पीयू की मार्केट में एक लड़की को रोते हुए देखा तो उसे देखकर गाना बना दिया. यह गीत सरताज ने अपनी एक एल्बम में गाया, जो काफी मशहूर हुआ.

0 Response to "पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज का लाइव कॉन्सर्ट 7 अप्रैल कोः"
एक टिप्पणी भेजें