Advertisement

 70 से अधिक गौशालाओं को चारा खरीदने के लिये दिया अनुदान

70 से अधिक गौशालाओं को चारा खरीदने के लिये दिया अनुदान



भीलवाड़ा । सद्भावना सेवा ट्रस्ट एवं स्माइल फांउण्डेशन के सहयोग से रविवार को शहर के कावांखेड़ा स्थित यश स्वाध्याय भवन में आयोजित कार्यक्रम में मेवाड़ क्षेत्र की 70 से अधिक गौशालाओं मे पल रहे पशुओ के लिये चारा खरीदने हेतु प्रत्येक गौशाला को हजारो रूपयो का अनुदान दिया गया। कार्यक्रम समाजसेवी,दानवीर,श्रीमती स्नेहलता धारीवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्रीमती कांता महावीर चोधरी,मुख्य अतिथि जैन कांफ्रेंस की महिला शाखा राजस्थान की अध्यक्षा श्रीमती नीता बाबेल एवं विशिष्ट अतिथि महामंत्री प्रमिला सुरिया,विमला देवी गोखरू,मधू सांखला,हेमंत कोठारी, ने की। ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चोधरी ने बताया कि ट्रस्ट और फाउण्डेशन मिलकर पिछले 23 वर्षो से जरूरतमंद को वस्त्र,अन्न एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करा रहा है। रविवार को 37 गौशालाओ के संचालक उपस्थित थें। जिनमें सुवाणा,बनेड़ा,कनेछन कलां,फुलिया कलां,रायपुर,पारोली,कोटडी,मंगवाड़ा चित्तौडगढ,देवगढ़ राजसमंद,ताल,पीथावला,सुरास,बड़ा खेड़ा,आटूण,बड़ा महुआ,आसीन्द,निम्बाहेडा,मुरौली,भीम,सरवाड़,कीतलसर,डुंगला,बासेड़ा,गुलाबपुरा,आमली,किशनगढ,सिंगोली,अंधेरी देबारी,काछोला,सरदार नगर,कपासन,नीमच,भादसोड़ा,जहाजपुर सहित अन्य प्रमुख है। कार्यक्रम के दौरान गौशाला से आये प्रबंधको का महिला मंडल सदस्याओ की और से उन्हें तिलक लगाकर उपरना से सम्मानित किया गया। साथ ही महिला मंडल द्वारा वर्षीतप कर रही बहिन श्रीमती प्रतिमा बंब को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती चंदा कोठारी,लाडजी मेहता,रेखा कोठारी,बसंता डांगी,निर्मला बुलिया,मधू बिराणी,स्नेहलता बोहरा,नीतू चोरडिया,बलवीर चोरडिया,मंजू खटवड़,सरिता चोधरी,स्नेहलता चोधरी,संतोष सिंघवी,प्रभा आंचलिया,अदिति सेठिया,पुष्पा ओर्डिया,सिमी पोखरना,नीलू सुरिया,चित्रा रांका,मधू कोठारी,इंद्रा बाफना,प्रीति चाौरडिया,अंजू चपलोत इत्यादि उपस्थित थी। कार्यक्रम कां संचालन सरिता पोखरना ने किया।  

0 Response to " 70 से अधिक गौशालाओं को चारा खरीदने के लिये दिया अनुदान"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status