Advertisement

भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर माली समाज सौपेगा ज्ञापन

भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर माली समाज सौपेगा ज्ञापन

 


भीलवाड़ा । माली समाज द्वारा दिनांक 10.04.2023 सोमवार को प्रातः 10ः30 बजे भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
राज. प्रदेश माली (सैनी) महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष भैरूलाल माली ने बताया कि भूमाफियाओं द्वारा माली समाज के गरीब व असहाय लोगों के भूखण्डों पर कब्जा करने को लेकर माली समाज में जबरदस्त रोष व्याप्त है। भूमाफियाओं के खिलाफ ठोस कार्यवाही को लेकर माली महासभा के तत्वावधान में सैकड़ों समाज के लोग जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग करेंगे। माली समाज के लोग प्रातः 10 बजे कृषि उपज मण्डी में एकत्रित होकर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर भूमाफियाओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग करेंगे।

0 Response to "भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर माली समाज सौपेगा ज्ञापन"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status