दिल्ली ने गंवाया सीजन का तीसरा मुकाबला-राजस्थान 57 रन से जीती
जायसवाल-बटलर की फिफ्टी, बोल्ड ने झटके 3 विकेट
स्पोर्ट्स | ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में तीसरा मुकाबला गंवा दिया है। टीम को राजस्थान रॉयल्स ने 57 रनों से हराया।
यह राजस्थान की तीन मैचों में दूसरी जीत है। टीम पॉइंट टेबल के टॉप पर है
गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीता है और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन ही बना सके।
आज डबल हेडर-डे है, दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है।
ऐसे गिरे दिल्ली के विकेट...
पहलाः पहले ओवर की तीसरी बॉल पर ट्रेंट बोल्ट ने पृथ्वी शॉ को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया।
दूसरा: पहले ओवर की चैथी बॉल पर ट्रेंट बोल्ट ने मनीष पांडेय को स्ठॅ किया।
तीसरा: छठे ओवर की चैथी बॉल पर रविचंद्रन अश्विन ने राइली रूसो को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया।
चैथाः 13वें ओवर की आखिरी बॉल पर ट्रेंट बोल्ट ने ललित यादव को बोल्ड कर दिया।
पांचवां: 15वें ओवर की 5वीं बॉल पर युजवेंद्र चहल ने अक्षर पटेल को संजू सैमसन के हाथों स्टंपिंग कराया।
छठा: 16वें ओवर की तीसरी बॉल पर अश्विन ने रोवमन पॉवेल को हेटमायर के हाथों कैच कराया।
ललित-वार्नर ने झटके से उबारा
पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बाद कप्तान डेविड वार्नर और ललित यादव ने टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। दोनों के बीच 44 गेंद पर 64 रन की साझेदारी हुई।
राजस्थानी गेंदबाजों के नाम रहा पावरप्ले
मैच की दूसरी पारी का पावरप्ले राजस्थानी गेंदबाजों के नाम रहा। ट्रेंट बोल्ड ने पहले ही ओवर में ओपनर पृथ्वी शॉ और मनीष पांडेय को पवेलियन लौटाया। तब टीम का खाता भी नहीं खुला था। उसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने राइली रूसो को आउटकर पवेलियन की राह दिखाई। 6 ओवर में दिल्ली ने 38 रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए थे।
जायसवाल और बटलर के अर्धशतक, राजस्थान ने बनाए 199 रन
गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया।
राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मौजूदा सीजन में दूसरा लगातार अर्धशतक जमाया। ओवरऑल यह जायसवाल का 5वां अर्धशतक है। जायसवाल के अलावा, जोस बटलर ने लीग में 17वीं फिफ्टी पूरी की। दोनों के बीच 98 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। बाद में बटलर ने हेटमायर के साथ चैथे विकेट के लिए 49 रन जोड़े।
दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव और रोवमन पॉवेल को एक-एक विकेट मिला।
जायसवाल ने जमाया सीजन का दूसरा अर्धशतक
राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक जमाया। उन्होंने 25 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने खलील अहमद के पहले ओवर में 5 चैके जमाकर ताबड़तोड़ शुरुआत की। जायसवाल इस ने लीग में 5वां अर्धशतक जमाया। वे इस सीजन में दूसरा अर्धशतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। चेन्नई के गायकवाड़ भी दो अर्धशतक जमा चुके हैं।
राजस्थान के ओपनर्स ने दिलाई शानदार शुरुआत
ओपनर्स ने राजस्थान को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 4 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन पहुंचा दिया। जायसवाल-बटलर के बीच अब तक 75$ की साझेदारी हो चुकी है। टीम ने पावरप्ले के खेल में 68 रन जोड़े। जायसवाल ने बटलर के साथ 51 गेंद पर 98 रन की साझेदारी की।
ऐसे गिरे राजस्थान के विकेट...
पहलाः नौवें ओवर की तीसरी बॉल पर मुकेश कुमार ने यशस्वी जायसवाल को कॉट एंड बोल्ड किया।
दूसरा: कुलदीप यादव ने 10वें ओवर की 5वीं बॉल पर संजू सैमसन को एनरिक नॉत्र्या के हाथों कैच कराया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
दिल्ली कैपिटल्सः डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, राइली रूसो, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव, एनरिक नॉत्र्या, मुकेश कुमार और खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयरः अमन हकीम खान, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, ईशांत शर्मा, प्रवीन दुबे।
राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ध्रुव जोरेल, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्सः नवदीप सैनी, आकाश बिष्ट, एम अश्विन, केएम आसिफ, डोनावोन फेरेरिया।
दिल्ली को पहली जीत की तलाश
दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा। टीम को उसके दोनों शुरुआती मुकाबलों में हार मिलीं। उन्हें सीजन में पहली जीत की तलाश है। दिल्ली को पहले मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 50 रन से, वहीं दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से हराया था।
राजस्थान के खिलाफ टीम के 4 विदेशी डेविड वार्नर, रोवमन पॉवेल, राइली रूसो और एनरिक नॉत्र्या हो सकते हैं। इनके अलावा अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और खलील अहमद भी टीम को मजबूती दे रहे हैं। मिचेल मार्श अपनी शादी के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं, वह करीब एक सप्ताह बाद टीम से फिर जुड़ेंगे। ऐसे में वह आज का मैच नहीं खेलेंगे।

0 Response to "दिल्ली ने गंवाया सीजन का तीसरा मुकाबला-राजस्थान 57 रन से जीती"
एक टिप्पणी भेजें