Advertisement

बैंसला बोले-बीसलपुर के पानी पर पहला हक देवली का रणनीति बनाकर किया जाएगा आंदोलन-बारां जाते समय दौलता मोड़ पर स्वागत

बैंसला बोले-बीसलपुर के पानी पर पहला हक देवली का रणनीति बनाकर किया जाएगा आंदोलन-बारां जाते समय दौलता मोड़ पर स्वागत

  


देवली | देवली के बिसलपुर बांध से देवली व दूनी क्षेत्र की सिंचाई के पानी से वंचित पंचायतों को लेकर गुर्जर नेता विजय बैंसला ने जयपुर का पानी बंद करने की बात कह डाली। शनिवार को जयपुर से बारां जाते समय दौलता मोड़ पर एक निजी होटल पर गुर्जर समाज व अन्य लोगों ने गुर्जर नेता विजय बैंसला का स्वागत किया।

इस दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं पर बात करते हुए विजय बैंसला ने कहा की बीसलपुर बांध के पानी पर सबसे पहला हक देवली शहर व इसकी ग्राम पंचायतों का है। देवली व दूनी क्षेत्र की जो पंचायतें सिंचाई के लिए बीसलपुर बांध के पानी से वंचित है उनके लिए जल्द ही रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। जिसमें अगर जयपुर व अजमेर का पानी भी अगर बंद करना पड़े तो वो भी बंद कर देंगे। इस दौरान देवली उनियारा जनसेवा समिति के डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर ने भी आंदोलन में पूर्ण रूप से सहयोग देने का वादा किया।

समाज के विधायक खड़े है युवाओं के साथ

पायलट कैंप के विधायक इंद्राज गुर्जर के ट्विटर पर बैंसला के पलटवार को लेकर विजय बैंसला ने कहा कि आरोप वाली कोई बात नहीं है मुझे खुशी है की समाज के सभी विधायक अभ्यर्थी और युवाओं के साथ खड़े है। संघर्ष समिति तो सरकार के बाहर बैठकर संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार के अंदर बैठे लोग अगर संघर्ष करते है तो जरूर परिवर्तन होगा। सत्ता में बैठे लोग अगर लोग जनता की आवाज उठाते है तो जरूर परिवर्तन होगा और लोगों की आवाज बुलंद होगी।

गुर्जर समाज देगा उसी का साथ जो होगा समाज के साथ

पत्रकारों से बात करते हुए गुर्जर नेता विजय बैंसला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में गुर्जर समाज उसी के साथ देगा जो गुर्जर समाज के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। आगामी विधानसभा चुनावों में गुर्जर समाज उसी का साथ देगा जो गुर्जर समाज के साथ खड़ा रहेगा।

पायलट की उपेक्षा पर कहा

गुर्जर नेता विजय बैंसला ने सचिन पायलट को लेकर कहा कि सचिन पायलट एक अच्छे नेता है। कांग्रेस और पायलट के बीच में जो कुछ भी है वो उनका निजी मामला है। गुर्जर समाज ने पिछले विधानसभा चुनावों में आगे बढ़ चढ़कर कांग्रेस को वोट दिया था और कांग्रेस पार्टी को भी इसका ऋण चुकाना चाहिए। अगर कांग्रेस यह ऋण नहीं चुका पा रही है तो जरूर कोई मिसिंग है।


इस दौरान डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर, विशन टेलर, अंकुश तिवारी, सियाराम सारदडा, सूरजकरण खटाना, सत्यनारायण कटारिया, प्रमोद गुर्जर, डूंगर, राजेश गुर्जर, संपत सिंह नरुका, लालराम, प्रधान, बंशीलाल, बद्री सिराधना, दिलकुश, एडवोकेट धर्मराज समेत कई लोग मौजूद रहे।

0 Response to "बैंसला बोले-बीसलपुर के पानी पर पहला हक देवली का रणनीति बनाकर किया जाएगा आंदोलन-बारां जाते समय दौलता मोड़ पर स्वागत"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status