जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर छात्रा खुशबू मीना ने राउमावि बीलोता का किया नाम रोशन
- प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा खुशबू को राज्य सरकार से मिल चुका हैं 40 हजार का नकद पुरस्कार,
- 13 मई को जिला स्तरीय सम्मान में इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड से सम्मानित होगी छात्रा खुशबू मीना
रिपोर्टर :- बाबूलाल मीना परास्या
अलीगढ़/उनियारा। राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इसी सत्र 2022-23 से कक्षा 8वीं में भी प्रथम स्थान हासिल करने वाली बालिकाओं को इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड देने का निश्चय किया गया था। जहां अलीगढ़ क्षेत्र के बिलोता पंचायत मुख्यालय के गांव बिलोता की बेटी खुशबू मीना पुत्री हरकेश मीना ने टोंक जिले में पहला स्थान प्राप्त करके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीलोता सहित अपने परिवार, गांव, क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करने पर विद्यालय के पूरे शाला स्टाफ ने खुशबू को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाइयां दी है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य बंजरगलाल मीणा ने खुशबू की पढ़ाई के प्रति लगन व मेहनत की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। प्रथम स्थान हासिल करने पर छात्रा ख़ुशबू मीना को 40000 रूपए की नकद राशि राज्य सरकार द्वारा उसके बैंक खाता में डलवा दी गई हैं। वहीं गौरतलब हैं कि छात्रा ख़ुशबू मीना अपनी पढ़ाई के साथ-साथ साहित्यिक गतिविधियों में भी हमेशा सक्रिय रहती है। गौरतलब हैं कि " बेटी का पत्र बाबूल के नाम " अंतराष्ट्रीय पत्र प्रतियोगिता में भी छात्रा खुशबू मीना के पत्र का चयन हुआ है। उक्त छात्रा का चयन भारत भ्रमण में भी हुआ, जो शिक्षा विभाग द्वारा भारत भ्रमण कर चुकी हैं। वहीं अब आगामी माह में 13 मई को बिलोता की बेटी छात्रा खुशबू मीना को जिला स्तरीय सम्मान प्राप्त होगा। जो टोंक जिले सहित उनियारा उपखण्ड क्षेत्र व बिलोता पंचायत क्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी।

0 Response to "जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर छात्रा खुशबू मीना ने राउमावि बीलोता का किया नाम रोशन"
एक टिप्पणी भेजें