आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन को लेकर गांव-गांव में बांटे चावल
रविवार, 9 अप्रैल 2023
Comment
रिपोर्टर:- लक्ष्मी चन्द शर्मा निवाई | दादू दयाल गौशाला आश्रम समिति के तत्वावधान में 5 मई को आयोजित होने वाले आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन को लेकर संत प्रकाश दास महाराज के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव में सम्पर्क कर रहे है। आश्रम के व्यवस्थापक रामेश्वर पोसवाल ने बताया कि विवाह सम्मेलन में 52 कन्याओं के साथ-साथ तुलसी-पीपल के विवाह लक्ष्य रखा गया है। योग्य वर-वधु का 20 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक 14 जोडों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि विवाह सम्मेलन को लेकर गांव भैरूपुरा, जीवली, किवाडा सहित अन्य गांवों में पंच-पटेलों के साथ पहुंचे और लोगों को सामुहिक विवाह सम्मेलन के लिए जागरूक करने के साथ ही पीले चावल भी बांटे। उन्होंने बताया कि विवाह सम्मेलन से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपने के लिए 11 अप्रेल को गौशाला में दोपहर 1 बजे मिटिंग का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जगदीश पटेल, छीतर पटेल, बद्रीनारायण पटेल, रामसहाय पटेल, रामराय पटेल, रामलाल, भागुता, गोपी पटेल, रामनारायण पटेल, रामकिशन पीटीआई, हीरालाल पहाडिया, शंकरलाल सलावट, प्रदीप विजय, चन्द्रमिश्रा, मोती डोई सहित अनेक लोग मौजूद थे।

0 Response to "आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन को लेकर गांव-गांव में बांटे चावल"
एक टिप्पणी भेजें